पति-पत्नी के घरेलू विवाद बने पुलिस का सिरदर्द
बागपत, मई 4 -- बागपत। पति-पत्नी के विवाद पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। हर साल पति-पत्नी के विवादों के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चार महीनों में 25 से अधिक दहेज उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज हुए हैं। पिछले साल इन्हीं चार महीनों में मात्र 20 मुकदमे दर्ज हुए थे। प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक नई शिकायतें अधिकारियों के पास आती हैं। परिवार बचाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र चल रहा है। काउंसलिंग कराई जाती है, ताकि परिवारों को बिखरने से बचाया जा सके। एसपी ऑफिस के परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को समझाया जाता है। यह जानने का प्रयास किया जाता है कि विवाद की असली वजह क्या है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में सात पर मुकदमा ज्यादातर मामलों में विवाद की वजह दहेज की मांग नहीं निकलती है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.