हरदोई, मार्च 28 -- हरपालपुर। कटरा बिल्हौर हाईवे पर गुरुवार को सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों के पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चियासर घाट गंगा नदी पर एक चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तथा मासूम बच्ची को घाट पर ही दफना दिया गया है।हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर गांव निवासी मोनू गुरुवार की दोपहर अपनी पत्नी नीलम तथा दस वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ बाइक से सांडी कस्बे में दवा लेने के लिए जा रहे थे। सायं करीब 3:30 बजे कटरा बिल्हौर हाईवे पर ककरा गांव के पास ओवरटेक के दौरान बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मोनू, नीलम तथा मासूम बेटी लक्ष्मी समेत तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.