गिरडीह, जून 3 -- डुमरी प्रखंड के छछन्दो पंचायत के तिरिलटांड गांव में पति-पत्नी की निर्मम हत्या की घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री के पुत्र सह झामुमो नेता अखिलेश महतो गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

अखिलेश महतो ने सांत्वना दी उन्होंने पीड़ित परिवार का ढाढ़स बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अखिलेश महतो ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि अपने प्रियजनों को इस तरह खो देने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

जांच की मांग उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों की...