फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 17 -- कंपिल, संवाददाता। पारिवारिक विवाद सुलझाने आए युवक ने अपने साढ़ू पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर घायल को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पीड़ित के परिजनों ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना शमसाबाद के गांव शिवरैया निवासी जाहर सिंह कठेरिया कायमगंज के गऊटोला निवासी आलोक कुमार के साथ रविवार दोपहर कंपिल के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी बहनोई सुमित व बहन वीरेशा के बीच हुए विवाद को सुलझाने आया था। आरोप है पंचायत के दौरान सुमित ने तमंचे से ममेरे साढ़ू आलोक कुमार पर फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में फोटो खींचने को लेकर बवाल, दूल्हा समेत कई घायल- पेज 5 लीड छर्रे लगने से आलोक गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के समय घटनास्थल पर अफरा त...