खगडि़या, मई 7 -- खगड़िया । नगर संवाददता चौथम थाना क्षेत्र के गुलेरिया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने पति पत्नी समेत आधा दर्जन कारोबारी व कारीगर को गिरफ्तार किया है। वहीं भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पति पत्नी अन्य अवैध हथियार कारोबारियों व कारीगरों के साथ मिलकर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी सह सदर एसडीपीओ मुकुल रंजन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सफलता अर्जित की है। एसपी राकेश कुमार ने गुरु वार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों को बताया कि कार्रवाई में चौथम थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव के स्व. अमीनुद्दीन के पुत्र मो इब्राहिम, उसकी पत्नी नुजहत खातून, उसके रिश्तेदार मो अहमद की पत्नी नुसरत खातून, मुंगेर जिले के मुफ्फसिल ...