नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Bihar News: बिहार के दरभंगा में भीषण अगलगी में तीन लोगों को जिंदा जलकर मौत हो गई तो 8 झुलस गए जिनमें से 4 की हालत नाजुक है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर तेनु पेड़ के पास रविवार देर शाम की है। रसोई गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में गोविंद दास (25), उनकी पत्नी निशु कुमारी (22) और उनके तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे में 8 अन्य लोग झुलस गए, जिनकी चार की हालत नाजुक है। आग बुझाने पहुंचे पड़ोसी और फायर ब्रिगेड अधिकारी भी जख्मी हो गए हैं। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेचन दास के पुत्र गोविंद की पत्नी निशु घर की पहली मंजिल पर स्थित रसोई में भोजन बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हुआ और...