बरेली, जून 21 -- बहेड़ी। पुलिस ने दो दिन पहले चुरैली नहर की पुलिया के पास बाइक सवार पति पत्नी और रिश्तेदार के साथ हुई लूटपाट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये। तीनों बदमाश नवाबगंज के पंडरी गांव के बताए गए है। उनके दो साथी फरार है। दो दिन पहले थाना देवरनिया के कनमन गांव निवासी चंद्रपाल पुत्र सेवा राम अपनी पत्नी और सलहज के साथ दावत खाकर आ रहा था तभी चुरैली नहर की पुलिया के पास बदमाशों ने उसे रोककर पत्नी और सलहज के कुंडल आदि छीनकर भाग गए। पुलिस ने जब इसकी छानबीन की तो सर्विलांस और सीसीटीवी की फुटेज से छह बदमाशों के होने की जानकारी सामने आई। बीती रात पुलिस पचपेड़ा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुंडिया नबी बख्श की तरफ से दो बाइक पर छह लोग आ रहे थे जो कि पुलिस को...