सुल्तानपुर, दिसम्बर 31 -- कादीपुर, संवाददाता । शराब पीकर गाली दे रहे व्यक्ति को मना करने पर आरोपियों ने पति-पत्नी एवं उसके भतीजे को मारा पीटा। जिससे तीनों को काफी चोट आई। कोतवाली के नरोत्तमपुर गांव के सुनेलाल का आरोप है कि रविवार को रात लगभग नौ बजे पड़ोसी के घर के सामने विपक्षी बैठकर शराब पी रहे थे और गाली गलौच दे रहे थे। मना करने पर लोहे की राड एवं लाठी डंडे से सुनेलाल एवम पत्नी सुनीता व भतीजे राजमणि को मारा पीटा। जिससे तीनों को काफी चोट आई। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि पीड़ित की सोमवार को दी गई तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही बुद्की, रजनीश, नीरज, राजकुमार, राजन एवं शैलेंद्र के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.