नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Success Story: जिस रसोई को कभी सिर्फ घर की जिम्मेदारी समझा गया, वही रसोई एक दिन करोड़ों के कारोबार की नींव बन गई। 16 साल की उम्र में शादी के बाद 25 लोगों के लिए खाना बनाने वाली देवनी देवी ने 20 रुपये के टिफिन से शुरुआत की। परिवार की नाराजगी झेली, पति ने छह महीने तक बात नहीं की, लेकिन उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा। 65 साल की उम्र में उनकी 'अम्मा किचन' की कहानी आज हजारों लोगों के लिए मिसाल बन चुकी है। आज उनका कारोबार करीब 2.5 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच गया है और उनके बिजनेस से 30 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है।16 साल की उम्र में शादी, 25 लोगों के परिवार की जिम्मेदारी देवनी देवी की कहानी किसी कॉरपोरेट ऑफिस या बिजनेस स्कूल से शुरू नहीं हुई थी। महज 16 साल की उम्र में शादी के बाद वह बिहार के एक बड़े संयुक्त परिवार...