पति ने 15 लाख वेतन निकाला, 18 लाख का ले लिया पर्सनल लोन
मैनपुरी, जुलाई 2 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी ससुरालीजनों ने विवाहिता को कार की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। आरोपी पति शिक्षक है और पीड़िता भी शिक्षिका है। आरोपियों ने पीड़िता के नाम 18 लाख रुपये का पर्सनल लोन ले लिया। इसके अलावा दो साल तक एटीएम से वेतन के 15 लाख रुपये निकाल लिए। कार की मांग पूरी न होने पर 15 दिन पहले उसको घर से निकाल दिया। उसका तीन माह का बच्चा भी छीन लिया। पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। भोगांव क्षेत्र के ग्राम मुरलीनगर निवासी रिषिका राजपूत पुत्री सूरजपाल सिंह ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2024 को आशीष कुमार पुत्र आशाराम निवासी रूपपुर कोतवाली मैनपुरी के साथ हुई थी। शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी के बाद कुछ समय सब ठीक रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.