बहराइच, जुलाई 16 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच में महसी क्षेत्र के खालेपुरवा गांव में स्वयं सहायता समूह के लोगों की प्रताड़ना और कर्ज चुकाने के लगातार दबाव से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हरदी थाना क्षेत्र के खालेपुरवा गांव निवासी कोयली ने स्वयं सहायता समूह से दो लाख रुपये कर्ज लिया था। जब समूह के सदस्यों ने बकाया राशि वापस मांगनी शुरू की, तो कोयली गांव छोड़कर पंजाब के जालंधर कमाने चला गया। उसके जाने के बाद समूह से जुड़े करीब एक दर्जन दबंग लोगों ने उसकी पत्नी पर रुपये लौटाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। ये लोग गांव के अन्य लोगों को साथ लेकर बार-बार महिला के घर पहुंचत...