हमीरपुर, दिसम्बर 15 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के बांक गांव में मायके में रह रही पत्नी की पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। शाम को परिजनों की आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। महिला को अस्पताल लाया गया, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। बांकगांव निवासी रामदास ने बताया कि उसने अपनी 28 वर्षीय पुत्री अर्चना की शादी वर्ष 2020 में जालौन जनपद के रामपुरा थानाक्षेत्र के छेवना गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। चाचा नेतराम कुशवाहा ने बताया कि भतीजी अर्चना के करीब तीन साल पहले पुत्र होने के बाद पति से विवाद हो गया था और वह मायके में आकर रह रही थी। इसका पति से मेंटीनेंस का मुकदमा चल रहा था। सोमवार को जब उसका भाई रामदास, भाभी फुलझरिया तथा व...