बांदा, फरवरी 21 -- बांदा, संवाददाता। पति ने पहले शिक्षामित्र पत्नी से दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया, जब उसने असमर्थता जाहिर की तो उससे दूरी बना ली। विवाद के बाद उसने महिला के सिर में सिल पटक दी, जिससे वह घायल हो गई। महिला ने पति से जान का खतरा बताते हुए मारपीट व दहेज उत्पीड़ऩ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जालौन जिले के मुहम्मदाबाद (थाना डकोर) निवासी शाहीन बेगम ने बताया कि उसकी शादी नगर कोतवाली के खुटला मोहल्ला निवासी मो.नफीस के साथ हुई थी। ससुराल जाते ही मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये की मांग करते रहे। वह शिक्षामित्र है। पूरा मानदेय पति रखता है। उसके एक बेटी व एक बेटा हुआ। टीचर बनने के बाद वह बांदा में शिफ्ट हो गई। यहां पति ने दस वर्ष से उससे दूरी बना ली। उसके दूसरे महिलाओं से संबंध हैं। एक जनवरी को पति ने दो लाख रुपये न देने पर गाली-गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.