बांदा, जून 5 -- बांदा। कोतवाली नगर के मोहल्ला फूटा कुआं निवासी रोशनी विश्वकर्मा पत्नी दीपक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि 23 मई की शाम पति शराब पीकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर लोहे की राड, बेल्ट, डंडे से पिटाई की। जान से मारने की नीयत से गला दबाकर मारने का प्रयास किया। जब जेठ सर्वेंद्र कुमार पुत्र रामकृपाल बचाने आए तो उन्हें भी मारापीटा। उसका फोन तोड़ दिया। थाने गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता की तहरीर पर पति दीपक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर जमीन कब्जाने और मारपीट का केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...