फिरोजाबाद, मार्च 2 -- थाना मटसेना में वीनेश पत्नी नितिन कुमार निवासी किशनदासपुरा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति नितिन पुत्र बाल किशन ने उसके साथ मारपीट की। गाली गलौज करने लगा। जब उससे गालियां देने से मना किया तो आरोपी पति ने उसके बाल पकड़ लिए और जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद लात घूंसों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। पुलिस पति की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...