हापुड़, मई 12 -- कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी रोड स्थित शास्त्री नगर निवासी एक महिला ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित महिला का कहना है कि पिछले कई सालों से उसका पति शराब का सेवन करता है और उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल देता है। रविवार की रात को भी मारपीट कर दी। जिस कारण मंदिर में उसे रात काटनी पड़ गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 24 साल पहले उसका विवाह हुआ था और उसके दो बेटे हैं। आरोप कि उसका पति एक युवक के कहने पर रोजाना शराब पीने लगता है। यह भी पढ़ें- महिला को दी जान से मारने की धमकी आरोपी युवक पति को शराब पिलाकर उसे परेशान कराने के लिए उकसाता है। कई बार उसने आरोपी युवक से मना किया कि एेसा न करें, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता ने बताया कि उसका एक पुत्र उसकी जेठानी ने गोद ले रहा है, जबकि उस...