गढ़वा, मई 4 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के तेनार गांव निवासी प्रमोद साह की पत्नी गुड्डी देवी मारपीट की घटना में घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। परिजनों ने बताया कि गुड्डी का पति प्रमोद का किसी बात को लेकर नोकझोंक हुआ। उसके बाद प्रमोद ने गुड्डी के साथ मारपीट की। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...