पति ने मायके आकर की मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 15 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी निधि राठौर पुत्री राम प्रकाश ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसने एक वर्ष पूर्व राजीव कॉलोनी निवासी बंटी पुत्र लालाराम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से उसका पति उसको शराब पीकर मारपीट करता है। इसके बाद वह अपने मायके में आ गई। उसका पति मायके में आकर भी गाली गलौज करते हुए उसकी जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.