बरेली, जनवरी 29 -- मीरगंज। क्षेत्र के गांव सिरौधी अंगदपुर निवासी नत्थो देवी ने बताया कि उनके कोई संतान नहीं है। इसी को लेकर दो साल पहले पति झांझन लाल दूसरी महिला निशा देवी को घर ले आया और घर में पत्नी की तरह उसने रख लिया। मंगलवार को पति झांझान लाल, निशा देवी और मोहन सिंह ने उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...