कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- संदीपन घाट इलाके के एक परिवार ने युवक की शारीरिक बीमारी छिपाकर दहेज की लालच में उसका युवती से विवाह करा दिया। बाद में ससुर ने वारिस पैदा करने के लिए पीड़िता पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोपी ससुरालियों ने दहेज की भी मांग की। मामले की शिकायत पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली इलाके की एक युवती ने बताया कि उसकी शादी 18 मई वर्ष 2025 को संदीपन घाट क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता की मानें तो पहली ही रात पति उसके करीब नहीं आया। इस बीच ससुरालियों ने दहेज में स्कार्पियो और पांच लाख की मांग अलग से शुरू कर दी। इसके लिए पीड़िता को तरह-तरह से परेशान किया जाने लगा। महिला के मुताबिक, एक दिन उसने खुद ही पति से बातचीत की तो पति ने बताया कि वह शारीरिक रूप से सं...