बरेली, अप्रैल 29 -- कस्बा निवासी महिला शैलवी पत्नी सूरज ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शैलवी ने बताया उसके पति सूरज पुत्र रविकुमार, सास आशा देवी और ससुर रविकुमार तीनों मिलकर उसे आए दिन लात-घूंसों और डंडों से मारते-पीटते हैं। गंदी-गंदी गालियां देते हैं। आरोप है सास अपने बेटे से उन्हें पिटवाती हैं। तीनों मिलकर उसे घर से निकालने की धमकी देते हैं। आरोप है उन्हे घर में बंद कर प्रताड़ित किया जाता है। उत्पीड़न से परेशान होकर वह थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...