रामपुर, अप्रैल 4 -- थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर गांव का है। गांव निवासी विवाहिता का आरोप है उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। शुक्रवार की सुबह विवाहिता के साथ पति ने फिर मारपीट की। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...