रांची, अप्रैल 19 -- रांची। चुटिया निवासी बबलू सिंह ने पत्नी लक्ष्मी देवी के खिलाफ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि वह चुटिया भट्ठाटोली में रहते हैं। 17 अप्रैल को पत्नी ने उन्हें अपने मायके द्वारिकापुरी में बच्चे के बीमार होने की बात कहकर बुलाया। वहां पहुंचते ही पत्नी ने सात-आठ लोगों के साथ मिलकर उनसे मारपीट शुरू कर दी। धारदार वस्तु से मारकर सिर फाड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...