गढ़वा, अप्रैल 1 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के हूर गांव में पति ने ही पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल हुर गांव निवासी शेख महताब की 24 वर्षीया पत्नी खुशबू तारा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में खुशबू ने बताया कि उसके पति के द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। उसमें वह घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद उसके माता-पिता और भाई उसे लेने ससुराल गए हुए थे। उक्त लोगों को खुशबू के पति शेख महताब, उसके नाना शेख अनुला और मामा शेख नैमूल ने घर में बंद कर दिया। उसके साथ ही केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...