फिरोजाबाद, जून 6 -- थाना उत्तर क्षेत्र में विवाद में शुक्रवार दोपहर पति ने पत्नी को चाकू मार कर घायल कर दिया। उसकी सास उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया है। टापा खुर्द निवासी 18 वर्षीय काजल का अपने पति राजा हरविंदर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच काफी गहमा गहमी हो गई। मारपीट भी हुई। उसी दौरान आक्रोशित होकर पति ने काजल को कई चाकू मार कर घायल कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार होने पर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वह लोग भी हैरत में पड़ गए। वारदात को अंजाम दे पति भाग गया। उसकी सास सोनी उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई है। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद सूचना पुलिस को भेजी है। पुलिस महिला के बयान दर्ज करने के लिए स...