झांसी, अप्रैल 4 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार देर शाम गांव अतपेई में आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम दे फरार हो गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव अपतेई निवासी शीलवती (50) पति नेपाल सिंह के साथ खेती-किसानी करती थी। शनिवार किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। फिर वह बेटे गौरव के साथ इलाज कराने कराने झांसी आ गई। देर शाम वह घर वापस पहुंची तो बेटा दरवाजे पर उतारकर बाइक रखने चला गया। जैसे ही वह कमरे में जाने लगी। तभी पहले से घात लगाए बैठे नेपाल सिंह ने उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़-तोड़ प्रहार कर दिए। शीलवती वहीं ढेर हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब बेटा बाइक रखकर ...