गुमला, जून 16 -- गुमला।सदर थाना क्षेत्र के करमडीपा निवासी रामेश्वर गोप की 36 वर्षीय पत्नी आरती देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। इस संबंध में पति रामेश्वर गोप ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि घर में किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद के बाद आरती देवी गुस्से में घर से निकल गईं। इसके बाद परिजनों और पति ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से संपर्क किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...