बिजनौर, जून 5 -- चांदपुर के मोहल्ला शाहचन्दन निवासी महिला रूकसार ने अपने पति नासिर पर मामूली कहासुनी को लेकर गले पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में थाने पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। महिला ने बताया कि वह अपने तीन बच्चों के साथ-साथ शाहचन्दन मोहल्ले में किराए के मकान पर रहती है। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ मेरठ रिश्तेदार के यहां गई थी। वहां बुआ के घर न जाने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। उधर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया है कि महिला घायल अवस्था मे थी, उसका मेडिकल करा दिया गया है। महिला ने पति पर आरोप लगाया, लेकिन उसकी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...