हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 1 -- यूपी के आगरा में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव कुकथला में विवाहिता की हत्या कर उसके शव को घर में जला दिया गया। साक्ष्य मिटाने के लिए उसकी हड्डियां यमुना नदी में बहा दीं। बाद में पति ने थाने में विवाहिता की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। मायके वालों की लगातार शिकायत और पुलिस की जांच के बाद मामले की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके समेत सात ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कुकथला निवासी लोकेन्द्र की शादी वर्ष 2022 में अकबरा निवासी चांदनी (27) से हुई थी। उनकी दो साल की बेटी सिद्धि है। मायके वालों के अनुसार दहेज के लिए लोकेंद्र आए दिन चांद...