गोरखपुर, दिसम्बर 25 -- बेलघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बेईली कुंड, ग्राम पंचायत बसही में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को घर के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया। चार दिन बाद आरोपी के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। बेईली कुंड निवासी अर्जुन पुत्र श्याम नारायण, जो लुधियाना में मजदूरी करता है, करीब 15 दिन पहले घर आया था। आरोप है कि उसने अपनी 25 वर्षीय पत्नी खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के पास ही लगभग छह फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। घटना के चार दिन बाद गुरुवार को आरोपी के पिता श्याम नारायण ने पूरे मामले की सूचना बेलघाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जहां शव दफनाया गया था, उस स्थान की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान लगभग छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.