भोपाल, जून 14 -- Giridih Murder Case: झारखंड के गिरिडीह जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बिरनी प्रखंड में पति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और हत्याकांड की जानकारी दी। सूचना पर थाना और गांव में सनसनी फैल गई है। हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर उसने हत्या क्यों की? मृतका का नाम कुलसी देवी है। हत्या के आरोपी पति का नाम दौलत साव है।घर पहुंची पुलिस तो खून से सना था बरामदा हत्या की जानकारी लगते ही थाना से पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा, तो घर में ताला लगा हुआ था। पुलिस ने दरवाजे के ताला को तोड़ा और फिर अंदर दाखिल हुए। अंदर पहुंचकर बरामदे में खून से सनी लाश देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। चारों तरफ खून फै...