लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- पढुआ थाना के ढखेरवा गांव में पत्नी के मायके जाने की जिद के बाद घरेलू विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। नाराज पति ने पत्नी की पिटाई करते हुए उसकी नाक अपने दांतों से काट ली। यह सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दामाद पक्ष से मारपीट की। साथ ही दामाद के बहन की नाक काटकर उसे भी जख्मी कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना ढखेरवा इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। ढखेरवा गांव निवासी श्रवण कुमार कश्यप ने अपनी पत्नी प्रीती कश्यप की दांतों से नाक काटकर उसे जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि प्रीति मायके जाने के लिए जिद पर अड़ी थी। पति पत्नी में विवाद हुआ और श्रवण ने नाक काट ली। प्रीति ने नाक कट जाने की सूचना अपने मायके में दी। प्रीति का मायका चचरा गांव में है। पुत्री की नाक कटने की सूचना पर पिता बनवारी व मा...