शाहजहांपुर, मई 24 -- मीरानपुर कटरा। पति ने पत्नी और एक पड़ोसी युवक पर प्रेम प्रसंग के चलते अपराधिक साजिश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामला थाना क्षेत्र के ग्रामीण दंपति से जुड़ा है। पति का आरोप है पड़ोसी युवक ने उसकी पैतृक संपत्ति के लिए प्रेमिका से साजिश करके विवाह करवा दिया। पति का आरोप है आपत्तिजनक हालत में देखने पर मना करने के बावजूद पत्नी ने प्रेमी से संबंध विच्छेद नहीं किया। पत्नी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो भेज कर सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। पीड़ित पति ने अपराधिक साजिश और जान को खतरे की आशंका व्यक्त करते हुए पत्नी और प्रेमी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- पत्नी, प्रेमी और उसके चाचा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पुलिस ने सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्...