पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बरी निवासी माया देवी पत्नी मोहनलाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका अपने पति से विवाद हो गया है। जिसकी तहरीर उसने थाने में दी थी। थाना न्यूरिया पुलिस द्वारा 15 दिसंबर 2025 को आपस में समझौता करवा दिया गया था। इसके बाद वह अपने पति के साथ घर चली गई। आरोप है कि घर ले जाने के कुछ दिन बाद पति ने दोबारा मारपीट करना शुरू कर दी। उसकी पुत्री भावना के साथ में मारपीट की जाती थी। 16 फरवरी को उसका पति शराब पीकर आया और उसे और उसकी पुत्री भावना के साथ बुरी तरह मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...