नई दिल्ली, जून 19 -- हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पिति जिले में गुरुग्राम से घूमने आए एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मां और बेटे की कार खाई में जा गिरी जिससे दोनों की मौत हो गई। महिला की उम्र 26 साल थी तो बेटा महज 11 महीने का था। पुलिस के मुताबिक, महिला बेटे को कार में ही दूध पिला रही थी और इसी दौरान कार अचानक ढलान से पीछे की तरह फिसलकर करीब 250-300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में बैठी महिला की मां कार से बाहर कूद गई जिससे उनकी जान बच गई। बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा धारा वॉटरफॉल के पास हुआ जो कि कोकसर से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है। कार में महिला का पति और पांच वर्षीय बेटा भी बैठे थे लेकिन हादसे से कु...