आरा, अगस्त 18 -- आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव में मंगलवार को एक विवाहिता ने गुस्से में विषपान कर लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई है, जिसका इलाज में सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। महिला सुढ़नी गांव निवासी इंदल कुमार की 25 वर्षीया पत्नी कविता देवी है। इंदल कुमार की मौसी ने अति सुंदर देवी ने बताया कि इंदल कुमार अपनी बहन शादी के लिए लड़का देखने जा रहा था। उसकी पत्नी ने बोला कि अगर लड़का देखने गया, तो जहर खा लूंगी। इंदल कुमार ने बात नहीं मानी और लड़का देखने चला गया। इसी बीच उसकी पत्नी ने गुस्से में चूहा मारने वाली दवा खा ली। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

दुर्घटना की जानकारी सड़क हादसे में बाइक सवार युवक को मारा धक्का आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप में...