धनबाद, मई 18 -- पति ने नया मोबाइल नहीं दिलाया तो नवविवाहित महिला ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। घटना पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आईएन चंद्रो करकेंद हनुमान मंदिर स्थित बीसीसीएल आवास में रविवार को हुई। मृतका 20 वर्षीय लक्ष्मीना कुमारी मूलरूप से कैमूर (भभुआ) के चैनपुर की रहने वाली थी। गांव में ही स्वजातीय युवक आकाश पांडे उर्फ गोरका की रिश्तेदारी थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और बाद में युवती घर से भागकर करकेंद आ गई। फरवरी 2024 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। दंपति का एक वर्ष का पुत्र रुद्र भी है। परिजनों के अनुसार लक्ष्मीना का मोबाइल करीब डेढ़-दो माह पूर्व टूट गया था। वह लगातार नया मोबाइल दिलाने की जिद कर रही थी। रविवार को इसी बात को लेकर वह नाराज थी। दोपहर करीब 12 बजे घर के अतिरिक्त कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद रहने पर स...