गोड्डा, मई 7 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि। मेहरमा थाना क्षेत्र के घसीयाचक गांव में पारिवारिक विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रूबी देवी पर उनके पति किशन रविदास ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उन्हें आनन-फानन में मेहरमा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
घायल की स्थिति प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों और गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते परिजनों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिवार वालों ने बताया कि आरोपी पति अक्सर नशे की हालत में घर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.