हापुड़, मार्च 5 -- थाना के सामने पति ने दोस्तों संग मिलकर पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। मां को बचाने आई पुत्री के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है पुलिस से शिकायत करने पर कोई भी सुनवाई नहीं की। जिसके चलते पीड़िता और बच्चों में भय का माहौल है।थाने के सामने रहने वाली ज्योति ने बताया कि वह मूलरूप से बरेली की रहने वाली है। उसकी शादी कस्बा निवासी पंकज के साथ 16 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद तीन पुत्रियां हैं। गुरुवार रात को वह घर पर मौजूद थी, इस दौरान पति पंकज अपने अन्य दो दोस्तों के साथ घर पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। ज्योति ने जब इसका विरोध किया, तो बेरहमी से मारपीट कर दी। मां को बचाने आई पुत्री के साथ भी मारपीट की गई। परिवार के सदस्यों को आता देख पंकज और उसके दोस्त जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.