बांदा, मई 10 -- बांदा। अतर्रा थाने के अनथुवा गांव निवासी सियाशरण ने ससुराल में बेटी के साथ क्रूरता व मारपीट कर घर से निकाले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी गिरवां थाने के दुबरी गांव में दो वर्ष पहले रामनरेश पुत्र राजकुमार के साथ की थी। पति ने एक वर्ष तो बेटी को अच्छे से रखा, पर इसके बाद मारपीट व उत्पीड़न शुरू कर दिया। शनिवार को पति रामनरेश ने बेटी को बुरी तरह से पीटा और घर से निकाल दिया। ससुर से उलाहना दिया तो उसने भी गाली-गलौज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...