पति ने जान से मारने का किया प्रयास, घर से निकाला
मुरादाबाद, जून 20 -- क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। इसके अलावा पति ने रस्सी का फंदा बनाकर जान से मारने का भी प्रयास किया और धक्के देकर घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिलारी के मोहल्ला हर्ष नगर की रहने वाली आरती पुत्री सूरज सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की कि उसकी शादी 10 साल पूर्व 2016 में पुष्पेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी ठकुरिया थाना व तहसील शाहबाद जिला रामपुर के साथ हुई थी। उसका पति शादी के बाद से ही उसे परेशान किया करता था। बच्चा न होने पर रस्सी का फंदा बनाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। बार-बार तलाक की धमकी देता था। 25 फरवरी को उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही है। उसका पति आए दिन उसे फोन पर गालियां देता है जिसकी रिकॉर्डिंग भी मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.