पति ने जबरन बनाया अप्राकृतिक संबंध, केस दर्ज
मुरादाबाद, मई 12 -- सिविल लाइंस थाना के आशियाना चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता है। पीड़िता के अनुसार शनिवार रात 11 बजे भी आरोपी पति ने अप्राकृतिक संबध बनाया। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया की पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.