प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज। करेली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति व ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की तहरीर के मुताबिक 2021 में उसकी शादी मोहम्मद सलीम से हुई थी। शादी के बाद से ही सास और ननद दहेज को लेकर ताना देती थीं। पीड़िता के अनुसार, पति के विदेश जाने के बाद ससुराल वालों ने उसे कई बार घर से भगाया। पति से शिकायत की तो उसने भी साथ देने के बजाय धमकी दी। आरोप है कि ससुराल जाने पर पति व परिजनों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी और उसे घर में नहीं घुसने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.