हमीरपुर, अप्रैल 26 -- हमीरपुर। पति के खाना बनाने को कहने से नाराज पत्नी ने खौफनाक कदम उठाते हुए सल्फास की गोलियां खा लीं। इतना ही नहीं अपने एक वर्षीय पुत्र को भी सल्फास खिला दी। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए सीएचसी मौदहा लाया गया, जहां से गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मौदहा कोतवाली के तिंदुही गांव निवासी मोहित कुशवाहा की शादी वर्ष 2024 में थाना बिवांर के टीहर गांव निवासी 26 वर्षीय कीर्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों के संबंधों में खटास आ गई। कीर्ति मायके में जाकर रहने लगी। यह भी पढ़ें- जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करीब डेढ़ साल से कीर्ति मायके में ही रह रही थी। छह माह पूर्व नाते-रिश्तेदारों और बिरादरी की पंचायत के बाद कीर्ति ससुराल आकर रहने लगी। रविवार की सुबह 8.30 बजे के आसपास मोहित न...