पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्लाह शाह निवासी रहना पत्नी मेराज हुसैन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके पति मेराज हुसैन दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। उसके पति उसको खर्चा नहीं भेजते हैं। जब वह खर्चा मांगती है तो उसके साथ फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। उसका पति दूसरी शादी करने की बात भी कहता है। उसके पति ने अपने पिता के मकान में अपना हिस्सा पड़ोस की नसरीन नाम की महिला को बेच दिया है। जिस कारण वह अपने पूर्व पति से जन्मे पुत्र अमन के साथ रहने लगी। इसकी जानकारी जब मेराज हुसैन को हुई तो मेराज हुसैन ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जहर खाकर आत्महत्या कर लेने और पूरे परिवार को फंसा देने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करलिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.