मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- नगर निवासी एक महिला ने उत्तराखंड निवासी युवक से धर्म परिवर्तन करा कर शादी कर ली थी। उसे दो बेटियां पैदा हुई। इस दौरान उसके संबंध अपने समुदाय के व्यक्ति से हो गए। पति ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दंपति को तलब कर जांच शुरू की तो एक पूर्व पालिका सदस्य ने कोतवाली पहुंचकर हस्तक्षेप करने का प्रयास किया। महिला के ड्रामा करते हुए पालिका सदस्य को खरी खरी सुनाई, तो दरोगा ने पूर्व पालिका सदस्य को खरी खोटी सुनाई। बताते हैं कि पूर्व पालिका सदस्य के भाई से ही इस महिला ने दूसरा निकाह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.