आजमगढ़, मई 10 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल चक्खीरू गांव में एक युवक ने पत्नी के रहते हुए दूसरी युवती से शादी कर ली। इसके बाद उसने पहली पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है। पहली पत्नी के भाई की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के महरेव गांव निवासी शनि शर्मा उर्फ रिशु शर्मा ने आरोप लगाया कि उसकी बहन सोनी की शादी आठ वर्ष पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल चक्खीरू गांव निवासी विजय शर्मा के साथ हुई थी। विजय से उसकी बहन सोनी का एक बेटा और एक बेटी हैं। यह भी पढ़ें- महिला को घर से निकाला, दूसरी शादी करने का आरोप विजय और उसकी मां दहेज के लिए सोनी को प्रताड़ित करते थे। एक अप्रैल को विजय शर्मा ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसके बाद प्रताड़...