पति ने की दूसरी शादी, इंसाफ के लिए भटक रही है महिला
गिरडीह, मई 9 -- खोरीमहुआ। धनवार थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला प्रताड़ना और घरेलू उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली गुड़िया देवी ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, भरण-पोषण नहीं देने तथा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, करीब 20 वर्ष पूर्व उसका विवाह रंजीत विश्वकर्मा के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के शुरुआती दिनों के बाद से ही उसे लगातार उपेक्षा और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। महिला का आरोप है कि उसका पति न तो घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाता है और न ही पत्नी के भोजन, इलाज और दैनिक जरूरतों का खर्च उठाता है। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप पीड़िता ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.