पीलीभीत, मई 14 -- पीलीभीत। पत्नी ने पति की आत्महत्या के मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक उसके पति की संपत्ति और धन हड़पने की नीयत से लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जिसके चलते उन्होंने 29 जनवरी 2026 को आत्महत्या कर ली।

शादी का विवरण थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी प्रीती गंगवार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 29 जनवरी 2025 को मोहल्ला नई बस्ती निवासी आभाष गंगवार के साथ हुआ था। आरोप है कि उसके ससुर कौशल कुमार गंगवार, चचिया ससुर नीरज कुमार, चमेली देवी पत्नी सूरज कुमार निवासीगण ग्राम चुरई दलपतपुर थाना मीरगंज जिला बरेली ने षड्यंत्र रचकर उसके पति आभाष गंगवार की संपत्ति, मकान, फंड और जेवरात हड़पने की ...