रामपुर, अप्रैल 2 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में कचहरी से लौट रही महिला का उसके पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपहरण करने का प्रयास किया। तारीख से लौटते समय घर की गली के बाहर पति ने महिला को रोक लिया और जबरन कार में डालने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के साथ आए भाई ने जब बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.